भारतीय सेना - Service before Self
भारतीय सशस्त्र बल की तीन शाखाओं में से एक है भारतीय थल सेना। भारतीय राष्ट्रप्रमुख इसके सर्वोच्च सेनाध्यक्ष है। इसके पेशेवर प्रमुख को चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ (COAS) कहा जाता है जो की एक 4-स्टार जनरल होते है। दो अधिकारियो को फिल्ड मार्शल के रैंक दिए जाते है, यह रैंक 5-स्टार रैंक होता है जो की भारतीय सेना में सर्वोच्च रैंक है। भारतीय सेना भारतीय थल सेना का मुख्य उद्देश्य अपने देशवासियों की सुरक्षा और देश को आतंरिक एवं बाहरी खतरों से राष्ट्रीय सुरक्षा प्रदान करना है। इसके अलावा भारतीय सेना प्राकृतिक आपदाओं के समय कई बचाव कार्य करती है, जैसे फंसे हुए लोगो के निकास की व्यवस्था करना, आपातकाल में फ़ूड पैकेट्स बाँटना और दूसरी कई ऐसी समस्याएँ है जिनके दौरान भारतीय सेना हमेशा अपने देशवासियो की सेवा में तत्पर रहती है। "Service before Self" - यह भारतीय सेना का सिद्धांत-वाक्य है। इसका मतलब है कि "खुद से पहले सेवा" भारतीय सेना ने अब तक की हुई बड़ी कार्रवाई; Operation Vijay - यह भारतीय सेना द्वारा 1961 में किया गया एक ऑपरेशन था जिसमे गोव...